{"_id":"6246a6b97041bb27cc283628","slug":"house-gutted-in-fire-in-gushaini-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: जंगल की आग की चपेट में आया मकान जला, जिंदा जली गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: जंगल की आग की चपेट में आया मकान जला, जिंदा जली गाय
Fri, 01 Apr 2022 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:05 PM IST
सार
बांदल गांव के आसपास के जंगलों में दो दिनों से लगातार आग भड़की हुई है। इसकी लपटें तेजिंद्र पाल शर्मा व हेमंत शर्मा के ढाई मंजिला स्लेट पोश मकान तक पहुंच गई। 18 कमरों का मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जलकर राख हुआ मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिले केउपमंडल बंजार की सरची पंचायत के बांदल गांव में जंगल की आग की चपेट में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान आ गया। इससे दो भाइयों का संयुक्त 18 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। धरातल की मंजिल में रखी एक गाय भी जिंदा जल गई। गांव में गुरुवार देर रात लगभग डेढ़ बजे मकान में आग लगी। उस समय परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल में सोये हुए थे। अग्निकांड में 20 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बांदल गांव के आसपास के जंगलों में दो दिनों से लगातार आग भड़की हुई है। इसकी लपटें तेजिंद्र पाल शर्मा व हेमंत शर्मा के ढाई मंजिला स्लेट पोश मकान तक पहुंच गई। दोनों भाई अध्यापक के पद पर तैनात हैं। आग की रोशनी को देखकर सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए। इस दौरान गांववासी भी घटना स्थल की ओर दौड़े। आग को बुझाने और धरातल की मंजिल में बंधी गाय को बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में मकान राख के ढेर में तबदील हो गया।
विज्ञापन
इस अग्निकांड में परिवार का सोना-चांदी समेत जीवन भर की जमापूंजी राख हो गई है। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन बंजार से गांव दूर होने के कारण वाहन समय रहते नहीं पहुंच पाया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि गुशैणी की सरची पंचायत में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस के जवानों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जबकि प्रशासन की टीम भी पहुंची है।
विज्ञापन
प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंची, किया आकलन
स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसमें राजस्व विभाग से पटवारी विजय कुमार ने नुकसान का आकलन किया है। इसमें 20 लाख का नुकसान हुआ। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि भी प्रदान की। शरची पंचायत प्रधान रामेश्वरी ठाकुर व वार्ड सदस्य सतीश शर्मा भी मौके पर पहुंचे।