फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hotels in manali will be opened in October

अक्तूबर में खुलेंगे मनाली के होटल, छह माह बाद पर्यटकों से रूबरू होगी पर्यटन नगरी

Wed, 26 Aug 2020 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Aug 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
hotels in manali will be opened in October
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि एक अक्तूबर से मनाली के होटल पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में एक अक्तूबर से मनाली में होटल खोलने का निर्णय लिया गया है। गर्मी का सीजन कोरोना संक्रमण के चलते पूरी तरह से ठप रहा है। लेकिन अक्तूबर में पर्यटक कुल्लू-मनाली का अधिक रुख करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सर्दी में कारोबार को दोबारा शुरू करने पर होटल एसोसिएशन ने मुहर लगा दी है। अनूप ने कहा कि सरकार ने बड़े होटलों के आधार पर एसओपी बनाई है। लेकिन मनाली में अधिकतर होटल छोटे हैं। सरकार छोटे होटलों को ध्यान में रखते हुए एसओपी तैयार करे जिससे इन होटलों में भी महामारी के बीच पर्यटन कारोबार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


होटल संचालक महामारी के दौर में पर्यटकों को सेवाएं देने को तैयार हैं लेकिन सरकार पर्यटन नगरी को ध्यान में रखते हुए कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करे। उन्होंने कहा कि सितंबर में बरसात के कारण कम ही पर्यटक मनाली पहुंचते हैं। ऐसे में एसोसिएशन ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अक्तूबर में होटल खोलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed