{"_id":"5fe606e18ebc3e3b8f7cb01c","slug":"hotel-packed-with-tourists-on-christmas-in-himachal-traffic-jam-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर हिमाचल के होटल पर्यटकों से पैक, मनाली में घटों ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर हिमाचल के होटल पर्यटकों से पैक, मनाली में घटों ट्रैफिक जाम
Fri, 25 Dec 2020 09:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
मनाली में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के बीच नौ माह बाद क्रिसमस पर हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। प्रदेश के अधिकांश होटल 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ पैक हो गए हैं। शुक्रवार को परवाणू से लेकर शिमला तक जाम की स्थिति रही। वहीं पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी, खज्जियार, मैक्लोडगंज और रोहतांग में पर्यटकों के वाहनों का जाम लगा रहा। सभी पार्किंग वाहनों से फुल रहीं। क्रिसमस के चलते मनाली में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते शुक्रवार को मनाली में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में फंसे राजन राय ने बताया कि मनाली में क्रिसमस के दौरान अधिक संख्या में सैलानी आने से वह जाम ने फंसे रहे। बताया कि अटल टनल से वह चार बजे चले और रात 8 बजे के बाद मनाली पहुंचे। बता दें कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में पर्यटक अटल टनल को देखने नॉर्थ पोर्टल गए हुए थे। लेकिन वापसी में जगह-जगह जाम लगने से सैलानियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन