{"_id":"5d98c4c48ebc3e939f407a90","slug":"hoshiar-singh-case-cbi-seizes-records-from-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियार सिंह मामला: सीबीआई ने वन विभाग से रिकॉर्ड कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियार सिंह मामला: सीबीआई ने वन विभाग से रिकॉर्ड कब्जे में लिया
Sun, 06 Oct 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित वन रक्षक होशियार सिंह की मौत के मामले से जुड़े अवैध कटान में सीबीआई की टीम ने वन विभाग से रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इसमें कटान से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले चार दिनों से सेरी कतांडा में डटी टीम ने मामले से जुड़े करीब 10 लोगों से पूछताछ भी की है। इसमें स्थानीय लोगों समेत कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा सीबीआई टीम ने वन विभाग से दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
होशियार सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत एक अन्य मामले में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है। जबकि, मुख्य अवैध कटान के मामले में जांच पूरी होने वाली है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम शनिवार को यहां से जांच के बाद लौट आई है।
विज्ञापन