फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   honeytrap case: woman two jail police employee arrested in kullu

हनीट्रैप मामले में जमानत पर चल रही महिला, दो जेल पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 11:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 May 2021 11:06 PM IST
सार

हनीट्रैप मामले में महिला को करीब एक सप्ताह पहले ही जमानत मिली है। दोनों जेल पुलिस जवानों पर महिला के साथ साठगांठ का संदेह है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
honeytrap case: woman two jail police employee arrested in kullu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पिछले साल कुल्लू में सामने आए हनीट्रैप मामले में जमानत पर चल रही महिला, उसका साथी और दो जेल पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर शनिवार को दोहरानाला क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट तथा 50 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। रविवार को घटनास्थल पर जमकर हंगामा भी हुआ। महिला के साथ मारपीट करने में कुल्लू की सब जेल के दो पुलिस कर्मी सचिन और निशांत निवासी देहरा (कांगड़ा) भी शामिल थे।

विज्ञापन


इन पर विभागीय जांच शुरू करने के साथ निलंबित करने की तैयारी चल रही है।  उधर, बताया जा रहा है कि हनीट्रैप मामले में महिला को करीब एक सप्ताह पहले ही जमानत मिली है। दोनों जेल पुलिस जवानों पर महिला के साथ साठगांठ का संदेह है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे भुंतर थाना के अंतर्गत दोहरानाला क्षेत्र के डाबरी नामक गांव में महिला ने अपने एक तीन अन्य साथी और दो जेल पुलिस कर्मियों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट की। स्थानीय प्रधान ने इसकी सूचना रात को ही भुंतर थाने को दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गांव के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला, उसके साथी और दो जेल पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हनीट्रैप में फंसी महिला, उसके साथी और दो जेल पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। हनीट्रैप मामले में जमानत पर रिहा हुई महिला की जमानत को रद्द करने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी पेश की जाएगी। कहा कि घटना में शामिल जेल पुलिस कर्मियों के निलंबन और विभागीय जांच के लिए जेल प्रशासन को लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed