{"_id":"6558d66f92c95a48c50bfcea","slug":"home-ministry-honored-ips-officer-dnyaneshwar-singh-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गृह मंत्रालय ने आईपीएस आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गृह मंत्रालय ने आईपीएस आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को नवाजा
Sat, 18 Nov 2023 08:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:53 PM IST
सार
प्रदेश के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए गोल्ड मेडल से नवाजा है। पंजाब के लुधियाना में ज्ञानेश्वर की अगुआई में टीम ने स्पेशल ऑपरेशन किया था।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए गोल्ड मेडल से नवाजा है। पंजाब के लुधियाना में ज्ञानेश्वर की अगुआई में टीम ने स्पेशल ऑपरेशन किया था। करीब 1500 किलो हेरोइन भारत पहुंचने की सूचना मिलने पर उन्होंने ऑपरेशन को अंजाम दिया था। 40 किलो हेरोइन मौके पर से बरामद की थी।
विज्ञापन
इसके बाद लगातार जांच रखी और अब तक करीब 400 किलो हेरोइन बरामद की गई है। ज्ञानेश्वर सिंह इन दिनों राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में उप महानिदेशक ऑपरेशन्स के पद पर तैनात हैं। ज्ञानेश्वर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। वे हिमाचल काडर के 1999 के आईपीएस अधिकारी हैं। वे कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सोलन, किन्नौर आदि जिलों में बतौर एसपी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन