{"_id":"61be1835c9b5610a00271a18","slug":"holiday-special-train-will-run-between-kalka-shimla-before-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुविधा: क्रिसमस से पहले कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुविधा: क्रिसमस से पहले कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
Sun, 19 Dec 2021 12:41 PM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:41 PM IST
सार
क्रिसमस से पहले कालका और शिमला के बीच एक और हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे मुख्यालय को इसे लेकर प्रस्ताव भेजा गया है और सोमवार को इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए शिमला आने वाले सैलानियों को रेलवे खास सौगात देने जा रहा है। क्रिसमस से पहले कालका और शिमला के बीच एक और हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे मुख्यालय को इसे लेकर प्रस्ताव भेजा गया है और सोमवार को इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। क्रिसमस से पहले शुरू होने वाली इस हॉलीडे स्पेशल गाड़ी का संचालन न्यू ईयर के बाद 15 जनवरी तक किया जाएगा। 7 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, चेयर कार के तीन और चेयर कार लगेज वेन का एक डिब्बा होगा।
विज्ञापन
गाड़ी की कालका से रवानगी का समय दोपहर 12:40 और शिमला से रवानगी का समय सुबह 9:25 प्रस्तावित किया गया है। कालका और शिमला के बीच चल रही 6 गाड़ियों में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। अधिकतर गाड़ियों में वेटिंग 70 से 80 पहुंच गई है। लंबी वेटिंग के कारण लोगों को टॉय ट्रेन में कालका से शिमला के सफर का मौका नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन