फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Holiday special train will reach Shimla from Kalka-Shimla Heritage railway track

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से इस दिन शिमला पहुंचेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

Tue, 20 Oct 2020 11:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Holiday special train will reach Shimla from Kalka-Shimla Heritage railway track
कालका-शिमला रेल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

7 महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से होते हुए हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शिमला पहुंचेगी। पैसेंजर ट्रेन की आवाजाही शुरू होने के मद्देनजर सोमवार को शिमला रेलवे स्टेशन की सैनिटाइजेशन की गई। स्टेशन प्लेटफार्म के अलावा वेटिंग हॉल और पैसेंजर एरिया को सैनिटाइज किया गया। रेलवे ट्रैक की मेंटेनेंस का काम भी पूरा कर लिया गया है। बुधवार को हॉलीडे स्पेशल ट्रेन (04515 कालका शिमला अप) कालका से 12:10 पर रवाना होगी और 5: 20 पर शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन (शिमला कालका डाउन 04516) शिमला से सुबह 10: 40 पर कालका रवाना होगी और शाम 4:10 पर कालका पहुंचेगी। रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन दो लग्जरी डिब्बों सहित सात डिब्बों के साथ शिमला पहुंचेगी। ट्रेन में सीजेड श्रेणी के तीन डिब्बे, सीजेडआर श्रेणी का एक डिब्बा, जीएस श्रेणी का एक डिब्बा और एफसीजेड श्रेणी के दो डिब्बे होंगे। डीआरएम अंबाला गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed