फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   holiday special train kalka shimla started in tourist season

सुहाना सफर: पहले दिन 50 फीसदी बुकिंग के साथ शिमला पहुंची हॉलीडे स्पेशल

Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

सैलानियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रबंधन मई के पहले सप्ताह में एक अन्य हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी विचार कर रहा है। समर टूरिस्ट सीजन के चलते कालका से शिमला आने वाली गाड़ियों में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
holiday special train kalka shimla started in tourist season
कालका में खड़ी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका शिमला हॉलीडे स्पेशल ट्रेन संख्या 04505 रविवार को पहले दिन 50 फीसदी बुकिंग के साथ शिमला पहुंची। पहले ही दिन अच्छी बुकिंग से रेलवे अधिकारी उत्साहित हैं। कालका से हॉलीडे स्पेशल दोपहर 1:05 पर रवाना हुई ओर शाम 7:30 बजे शिमला पहुंची। सोमवार सुबह 9:20 बजे गाड़ी संख्या 04506 शिमला से कालका रवाना होगी और 3:50 पर कालका पहुंचेगी। अनरिर्जव मेल एक्सप्रेस श्रेणी के चलते इस गाड़ी की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं है। काउंटर से ही गाड़ी की टिकट ली जा सकती है।

विज्ञापन


सैलानियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रबंधन मई के पहले सप्ताह में एक अन्य हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी विचार कर रहा है। समर टूरिस्ट सीजन के चलते कालका से शिमला आने वाली गाड़ियों में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। कालका-शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटरकार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं जिनमें रेल मोटरकार (22453) शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455) एक्सप्रेस (52453) कालका शिमला एक्सप्रेस (52459) कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों चल रही है।
विज्ञापन


कालका-शिमला रेलमार्ग पर फिलहाल 6 टॉय ट्रेनें दौड़ रहीं 
3:30 बजे कालका-शिमला पैसेंजर, 5:25 बजे रेल मोटर कार, 5:45 बजे शिवालिक डीलक्स , 6:20 बजे कालका-शिमला एक्सप्रेस, 7 :00 बजे विस्ताडोम, 12:10 बजे कालका शिमला हिमालयन क्वीन।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई तक होगा संचालन यह ट्रेन जुलाई माह के प्रारंभ तक कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलेगी। पर्यटकों की संख्या को देखकर इसकी समय अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। ट्रेन में फिलहाल 4 जीएस कोच हैं, अगर भीड़ रही तो इसमें एक अन्य कोच भी जोड़ा जा सकता है। 


उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार रविवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल होली-डे स्पेशल में 4 जीएस कोच लगाए गए हैं, अगर रिस्पांस अच्छा रहा तो एक अन्य कोच भी इसमें जोड़ दिया जाएगा। - सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, कालका रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed