फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 12th Result: Along with the result, marksheet will also be uploaded on DG Locker today.

HP Board 12th Result: 24 घंटे के भीतर डीजी लॉकर पर भी अपलोड होगा सर्टिफिकेट

Mon, 29 Apr 2024 03:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 03:13 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
HP Board 12th Result: Along with the result, marksheet will also be uploaded on DG Locker today.
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड परिणाम के साथ डीजी लॉकर पर भी मार्कशीट अपलोड करेगा। बोर्ड के अनुसार विद्यार्थियों को 24 घंटे के भीतर सर्टिफिकेट डीजी लॉकर पर मिलेगा। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 85,777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 63,092 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तीन संकाय में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीजी लॉकर की सुविधा प्रदान कर दी है। बीते साल बोर्ड की ओर से डीजी लॉकर पर सत्र 2023 की 12वीं की परीक्षा के प्रोवोजिनल सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाएं थे। बोर्ड दसवीं के सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करवा देगा।

विज्ञापन


डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थी जब चाहे अपने दस्तावेज की प्रतिलिपि खुद ही निकाल सकेंगे।  विद्यार्थी मोबाइल एप या कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल लॉकर की अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण करवाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत से ऐसे छात्र जो कि हिमाचल से बाहर या विदेशों के संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं, बोर्ड से सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाए जाने की मांग कर रहे थे। इसी के मद्देनजर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट डीजी लॉकर पर उपलब्ध करवा दिए हैं। परीक्षार्थी अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed