{"_id":"5f74bb768ebc3e9bbe712cd0","slug":"himuda-purchased-land-on-steep-slopes-to-give-benefits-to-loved-ones","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों को लाभ देने के लिए हिमुडा ने खड़ी ढलान पर खरीद ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेतों को लाभ देने के लिए हिमुडा ने खड़ी ढलान पर खरीद ली जमीन
Thu, 01 Oct 2020 02:49 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
हिमुडा
- फोटो : अमर उजाला
हिमुडा ने मंडी जिले में ढांक पर जमीन की खरीद कर ली। कुल 73 बीघा जमीन की खरीद की गई है। इसमें 10 बीघा जमीन ऐसी है, जहां निर्माण नहीं हो सकता है। यह जमीन वर्ष 2017 में खरीदी गई है। लोगों ने प्रदेश सरकार को शिकायत भी की है। आरोप हैं कि चहेतों को फायदा देने के लिए ढांक पर जमीन की खरीद कर दी गई। सरकार के पास आई शिकायत पत्र संख्या आवास - एफ (11) -1/ 2017 में कहा गया है कि हिमुडा ने मंडी जिले में जो जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
उसमें निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। उस समय अवर सचिव आवास ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आवास की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण को लिखकर जवाब तलब किया, लेकिन फाइल को दबा दिया गया। हिमुडा ने खसरा नंबर 37/2 नंबर पर यह जमीन खरीदी है। 10 बीघा जमीन पर कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती है। अगर इस ढांक को काटा भी जाता है तो निर्माण कार्य में करोड़ों खर्च होंगे।
विज्ञापन