फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himsona tomatoes got record rates in Solan market, crate sold for Rs 1575

Himsona Tomato: सोलन मंडी में हिमसोना टमाटर के मिले रिकॉर्ड रेट, 1575 रुपये में बिकी क्रेट

Fri, 19 Jul 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 06:32 PM IST
सार

हिमसोना टमाटर शुक्रवार को सब्जी मंडी में 63 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। 25 किलोग्राम की एक क्रेट को इस वर्ष रिकॉर्ड 1,575 रुपये दाम मिले। 

विज्ञापन
Himsona tomatoes got record rates in Solan market, crate sold for Rs 1575
हिमसोना टमाटर के मिले रिकॉर्ड रेट - फोटो : संवाद

विस्तार

लाल सोने के नाम से मशहूर सोलन का हिमसोना टमाटर शुक्रवार को सब्जी मंडी में 63 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। 25 किलोग्राम की एक क्रेट को इस वर्ष रिकॉर्ड 1,575 रुपये दाम मिले। इसके अलावा अन्य टमाटर 800 से 1,000 रुपये तक बिका है। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। वहीं सब्जी मंडी के आढ़तियों की मानें तो आने वाले एक माह तक दाम में तेजी रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की बात करें तो टमाटर की क्रेट 2,500 से 5,000 रुपये तक बिकी थी।

विज्ञापन


हालांकि इस बार टमाटर के दाम में इतना उछाल आने की कोई संभावना नहीं है। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की आवक बढ़ने लगी है। रोजाना दस हजार से अधिक क्रेट पहुंच रही हैं। शुक्रवार को भी सब्जी मंडी में टमाटर की अधिक आवक रही। हालांकि अभी अगेती फसल ही आ रही है। फुल सीजन में यहां 12 से 15 हजार क्रेट प्रतिदिन पहुंचते हैं। कृषि उपज मंडी सोलन से टमाटर बिहार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की मंडियों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


5,120 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है टमाटर की खेती
प्रदेशभर में टमाटर की पैदावार के लिए सोलन जिला पहले स्थान पर है। जिले में करीब 5,120 हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर की फसल उगाई जाती है। सालाना करीब दो लाख मीट्रिक टन पैदावार की संभावना रहती है। हालांकि सोलन के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों सिरमौर, बिलासपुर, मंडी में भी टमाटर की पैदावार होती है, लेकिन टमाटर की खेती के अधीन सर्वाधिक भूमि आने के कारण सोलन जिला को टमाटर की रीढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में भी टमाटर की बहुत कम पैदावार हुई है। इससे टमाटर की मांग अधिक है। हालांकि अभी सोलन के कुछ क्षेत्रों से ही टमाटर मंडी पहुंच रहा है। दो सप्ताह के बाद टमाटर सीजन चरम पर होगा। आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम स्थिर रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed