फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himalayan Queen remained vacant due to change in timetable kalka shimla

Himalayan Queen Train: समय सारिणी में बदलाव से खाली दौड़ रही हिमायलन क्वीन, नहीं मिल रही कोई सवारी

Tue, 30 Apr 2024 10:23 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:23 AM IST
सार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में बदलाव के कारण लोग अगली ट्रेनों का फायदा भी यात्री नहीं उठा पा रहे हैं। गौर रहे कि हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में जुलाई में कुछ बदलाव किए थे। 
 

विज्ञापन
Himalayan Queen remained vacant due to change in timetable kalka shimla
हिमालयन क्वीन ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में बदलाव के बाद से खाली ही दौड़ रही है। ऐसा तब हो रहा है, जब ट्रेन शिमला से कालका की ओर जाती है। पिछले कई महीनों से ट्रेन देरी से शिमला से कालका की ओर रवाना होती है। उस समय में ट्रेन में एक भी सवारी नहीं मिल पा रही है। रेलवे बोर्ड का तर्क है कि हिमालयन क्वीन ट्रेन एक ही दिन में अप और डाउन चल रही है। इस कारण शाम को देरी से शिमला से ट्रेन चल पा रही है। इससे पहले अगले यह ट्रेन एक दिन अप यानी कालका से शिमला जाती थी और दूसरे दिन शिमला से कालका की ओर जाती थी। इससे ट्रेन में सवारियां भी अधिक होती थीं, वहीं किसान आंदोलन के चलते भी कुछ दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


लोगों को नहीं मिल पा रहा ट्रेन का फायदा
ट्रेन के देरी से चलने के कारण अगली ट्रेनों का फायदा भी यात्री नहीं उठा पा रहे हैं। गौर रहे कि हिमालयन क्वीन की समय सारिणी में जुलाई में कुछ बदलाव किए थे। उसके बाद से इस ट्रेन का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन कालका से शिमला की ओर सुबह 11:55 बजे रवाना हो रही है। इसके बाद करीब 4:45 बजे ट्रेन शिमला पहुंचती है, जबकि बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन की वापसी का समय शिमला से शाम 6:30 बजे का है और रात 11:25 बजे ट्रेन के कालका पहुंचने का समय है, लेकिन इन दिनों यह ट्रेन शिमला से करीब शाम 7:30 बजे चल रही है और रात 12:30 बजे के बाद ही कालका पहुंच रही है। देरी से ट्रेन के संचालन से इसमें यात्री भी नहीं बैठ रहे हैं। लोगों की ओर से कई बार इस ट्रेन की समय सारिणी के बदलाव की मांग की है, ताकि स्थानीय लोग भी इसका फायदा उठा सके। साथ ही कालका से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन को भी आसानी से पकड़ सकें।
विज्ञापन


सोमवार को कालका से ही लेट हो गई ट्रेन
सोमवार को हिमालयन क्वीन ट्रेन करीब 25 मिनट देरी से कालका से रवाना हुई। इस कारण देरी से ट्रेन शिमला पहुंची। बताया जा रहा है कि कालका से आने वाली ट्रेन किसान आंदोलन के कारण देरी से सोमवार को कालका पहुंची। इसके बाद हिमालयन क्वीन को शिमला के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालयन क्वीन ट्रेन के लेट होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन टीम को कहा गया है। किसान आंदोलन के कारण कुछ ट्रेनों के समय सारिणी से देरी से चल रही है- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेल मंडल अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed