फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachali returned from foreign countries will quarantine in HPTDC hotels

पर्यटन निगम के होटलों में रखे जाएंगे विदेशों से लौटे हिमाचली

Wed, 20 May 2020 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 May 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
himachali returned from foreign countries will quarantine in HPTDC hotels
होटल - फोटो : Pexels.com

विभिन्न देशों में फंसे 29 हिमाचलियों की स्वदेश वापसी हो गई है। केंद्र सरकार ने इन्हें फिलहाल दिल्ली, केरल और पंजाब में क्वारंटीन किया हुआ है। प्रदेश लौटने पर पर्यटन निगम के होटलों में इन्हें क्वारंटीन करने का हिमाचल सरकार ने भी इंतजाम कर लिया है। प्रदेश में लौटते ही इन्हें पर्यटन निगम के शिमला, बड़ोग, धर्मशाला और पालमपुर के होटलों में रखा जाएगा।

विज्ञापन


इन होटलों के किराये में सरकार ने विदेश से लौटे लोगों को रखने के लिए पचास फीसदी की छूट दे दी है। 14 दिन तक इन होटलों में रहने के बाद कोविड 19 नेगेटिव पास जाने पर यह सभी लोग अपने घरों को जा सकेंगे। विभिन्न देशों में फंसे हिमाचल प्रदेश के 29 व्यक्तियों को केंद्र सरकार अभी तक स्वदेश ला चुकी है।
विज्ञापन


इनमें 19 को दिल्ली, पांच को केरल और पांच को पंजाब में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली पहुंचे 19 लोगों में सिरमौर जिला से एक, मंडी जिला से एक, कांगड़ा जिला से एक, हमीरपुर जिला से दो, सोलन जिला से तीन और शिमला जिला से 11 व्यक्ति संबंधित हैं। मालदीव से पांच हिमाचली केरल और दुबई से पांच अमृतसर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करेगी। अगर 14 दिनों के उपरांत उन्हें कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाया जाता है तो घर में क्वारंटीन में रहने की स्वीकृति दी जाएगी। जिन लोगों को पॉजिटिव पाया जाएगा, उन्हें प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिन्हित कोविड अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को इस संदर्भ में किसी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू को मोबाइल नंबर 98181-53766, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन को मोबाइल नंबर 88028-03672, ओएसडी समन्वय सुशील कुमार शिमला को मोबाइल नंबर 98685-39423 और आईजीपी ज्ञानेश्वर सिंह को उनके मोबाइल नंबर 97110-01001 पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed