फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal youth will get employment in Abu Dhabi and Dubai, salary up to Rs 1 lakh

Himachal: हिमाचल के युवाओं को अबूधाबी और दुबई में मिलेगा रोजगार, एक लाख तक वेतन

Sat, 19 Oct 2024 10:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2024 10:02 AM IST
सार

 श्रम रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी ईपीएस फैसिलिटीज सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए मांग प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
Himachal youth will get employment in Abu Dhabi and Dubai, salary up to Rs 1 lakh
युवाओं को दुबई में मिलेगा रोजगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब के बाद अब प्रदेश के युवाओं को संयुक्त अरब अमिरात की राजधानी अबूधाबी और दुबई में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। श्रम रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी ईपीएस फैसिलिटीज सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए मांग प्राप्त हुई है। तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में यह पद अबूधाबी के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अलावा प्रोविस स्कूल (रियल इस्टेट कंपनी) में भरे जाएंगे। चयनित हुए तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिमाह 22,800 रुपये से लेकर 1,14,450 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन


 

आवेदकों को योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, लिफ्ट और मशीन ऑपरेटर, सहायक तकनीशियन, पेंटर, अंग्रेजी का आधारभूत ज्ञान, वैध पासपोर्ट और आयु सीमा 21-40 वर्ष होनी चाहिए। अबूधाबी में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अबूधाबी स्टैंपिंग वीजा के लिए अभ्यर्थियों को दिल्ली में चिकित्सा परीक्षण और वीजा स्टैंपिंग के लिए आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  इसके अलावा दुबई में सामान की डिलीवरी के लिए बाइक चालक (आयु सीमा 21-45) भी भर्ती किए जाएंगे। आवेदकों के लिए योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आधारभूत अंग्रेजी का ज्ञान, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस और वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित बाइक चालकों को दो साल के अनुबंध पर रखा जाएगा।   उन्हें आवास, बाइक, पेट्रोल और सिम कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी। इन बाइक चालकों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिस दौरान इन्हें सात हजार रुपये भोजन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इन्हें 34 हजार रुपये मासिक और 26 हजार रुपये अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों को बायोडाटा, पासपोर्ट और प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed