फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Youth flying abroad for higher education and jobs

हिमाचल: उच्च शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश की उड़ान भर रहे युवा, चार साल में 2.65 के बने पासपोर्ट

Mon, 13 May 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 10:47 AM IST
सार

 हिमाचल में पिछले 4 वर्ष में पासपोर्ट आवेदकों की संख्या चार गुना बढ़ी है।  इसमें ज्यादा संख्या 18 से 40 आयु वर्ग के युवाओं की है। 

विज्ञापन
Himachal: Youth flying abroad for higher education and jobs
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए हिमाचल प्रदेश के युवाओं में भी विदेश जाने का क्रेज साल दर साल बढ़ता जा रहा है। हिमाचल में पिछले 4 वर्ष में पासपोर्ट आवेदकों की संख्या चार गुना बढ़ी है। इसमें ज्यादा संख्या 18 से 40 आयु वर्ग के युवाओं की है।  इसमें प्रबंधन कोर्स, कंप्यूटर और अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं की विदेश में जाकर पढ़ाई करने और नौकरी पाने की रुचि बढ़ती जा रही है। पर्यटन के नाम पर विदेश जाने वालों की तादाद सबसे कम है। आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल में 2020 से 2024 तक 2.65 लाख लोगों के पासपोर्ट बने हैं।   इनमें कोरोना काल में 2020-21 में 24,619, 2021-22 में 44,223, 2022-23 में 92,170 पासपोर्ट जारी हुए थे, जो इस साल बढ़कर 1,04,241 हो गए हैं। यानी पिछले चार वर्षों में चार गुना पासपोर्ट बढ़ गए हैं। उधर, 2022-23 वित्तीय वर्ष के मुकाबले 2023-24 में 12 हजार से ज्यादा आवेदक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


पिछले चार सालों के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल से विदेश को जाने वाले युवाओं की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। इसमें 0 से 18 आयु वर्ग के 36,438 और 18 से 40 आयु वर्ग के 1,76,077 युवाओं के पासपोर्ट जारी किए गए हैं। इसके अलावा 40 से 60 आयु वर्ग के 40, 944 और 60 से 80 आयु वर्ग के 11,794 लोगों के पासपोर्ट बने है। इन आंकड़ों के मुताबिक आवेदकों में ज्यादातर वह युवा हैं, जो विदेश में उच्च शिक्षा और नौकरी करने के लिए जाते हैं। सैर-सपाटे के लिए विदेश जाने वालों की तादाद चार से पांच प्रतिशत के बीच है। हिमाचल के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यालय में हर महीने पासपोर्ट के लिए करीब 9 हजार आवेदन आ रहे हैं। हर दिन औसतन चार सौ ज्यादा पासपोर्ट जारी हो रहे हैं। 

विज्ञापन

हर माह विदेश जा रहे 90 से 100 लोग
शिमला में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्रदेश के 7 जिले संबद्ध हैं। इनमें शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, पालमपुर और ऊना जिला में पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। पासपोर्ट जारी करने की ऑनलाइन प्रक्रिया कई चरणों से गुजरती है। ऑनलाइन के चलते पुलिस वेरिफिकेशन भी 24 घंटे के भीतर हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक हर दिन चार से पांच सौ पासपोर्ट की रिपोर्ट को निपटाया जा रहा है। हर महीने 90 से 100 लोग विदेश भी जा रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए युवा वर्ग की पहली पसंद रूस, चीन और आस्ट्रेलिया है। हालांकि इंग्लैंड और जर्मनी जाने वालों की भी कमी नहीं है। पासपोर्ट कार्यालय के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। उधर, सिंगापुर, बैंकाॅक, हांगकांग, थाईलैंड कम बजट वाले सैलानी भी घूमने जाते हैं। कुछ ज्यादा खर्च करने वाले लोग दुबई, दक्षिणी अफ्रीका और यूरोप भी जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed