{"_id":"5ebd304c8ebc3e902d0a945b","slug":"himachal-youth-drowned-while-fishing-in-gobindsagar-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मछलियां पकड़ने गया युवक गोबिंदसागर झील में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मछलियां पकड़ने गया युवक गोबिंदसागर झील में डूबा
Thu, 14 May 2020 05:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 May 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलियां पकड़ने गोबिंदसागर झील में गया हिमाचल के बिलासपुर जिले की पपलोआ पंचायत के गाह गांव का एक युवक झील में डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार विकास खंड झंडूता के गांव गाह का राजकुमार (31) पुत्र अमर सिंह बुधवार शाम को गोबिंदसागर झील में मछलियां पकड़ने के लिए जाल लगाने गया था। जाल लगाने के बाद शाम को करीब साढ़े छह बजे किश्ती से वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन
झील के बीच ही उसे मोटरबोट मिल गई। उसने मोटरबोट में बैठे व्यक्ति से उसे भी साथ लेने को कहा। इस पर वह मान गया और उसे बुला लिया। युवक किश्ती से उतरकर मोटरबोट के ऊपरी किनारे पर बैठ गया। मोटरबोट का इंजन चालू करते ही अनियंत्रित होकर युवक झील के गहरे पानी में गिर गया। मोटरबोट पर बैठे व्यक्ति ने उसे पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन राजकुमार पानी की गहराई में चला गया।
विज्ञापन
मोटरबोट मालिक ने कहा कि युवक की सहायता के लिए उसने शोर मचाकर अन्य मछुआरों को भी बुलाया, लेकिन युवक कहीं नहीं मिला। घटना की जानकारी तलाई पुलिस को दी गई। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राजकुमार को झील में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन राजकुमार का कोई पता नहीं चला है। उधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि तलाई पुलिस को गोबिंदसागर झील में एक मछुआरे के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन