फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: You can see Rohtang Pass from the sky, ropeway will be built with 430 crores

हिमाचल: आसमान से निहार सकेंगे बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा, 430 करोड़ से बनेगा रोपवे

Wed, 04 Sep 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

 रोपवे बनने से पर्यटक 20 मिनट में रोहतांग पहुंचकर हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे। सड़क के रास्ते मनाली से रोहतांग दर्रा की दूरी 51 किमी है।

विज्ञापन
Himachal: You can see Rohtang Pass from the sky, ropeway will be built with 430 crores
रोहतांग दर्रा में बनेगा रोपवे। - फोटो : संवाद

विस्तार

13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ का दीदार सैलानी अब रोपवे से कर सकेंगे। मनाली के पलचान से बन रहे रोपवे का निर्माण शुरू हो गया है। 2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इस पर 430 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत तीन चरणों में बनने वाला यह रोपवे देश का सबसे ऊंची जगह पर बनने वाला लंबा रोपवे होगा। रोपवे कोठी से रोहतांग दर्रा तक बनेगा। इसकी लंबाई 8.1 किलोमीटर होगी। इसके बनने से पर्यटक 20 मिनट में रोहतांग पहुंचकर हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे। सड़क के रास्ते मनाली से रोहतांग दर्रा की दूरी 51 किमी है।

विज्ञापन

इस सफर का पूरा करने में सैलानियों को तीन घंटे का लंबा और थकाऊ सफर करना पड़ता है। ऐसे में सैलानी रोपवे के जरिए सर्दी में भी बर्फ के फाहों के बीच भी रोहतांग की सैर कर पाएंगे। कोठी से रोहतांग को बनने वाले 8.1 किलोमीटर लंबे रोपवे से सैलानी आसानी से रोहतांग का दीदार कर पाएंगे। इसके जरिए भारी संख्या में सैलानी रोहतांग जा सकेंगे। वहीं पर्यटकों को रोहतांग के सैर सपाटे के लिए परमिट लेने से भी राहत मिलेगी। अभी तक एनजीटी के आदेश पर रोहतांग दर्रा के लिए रोजाना 1200 परमिट के वाहन ही जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग रोपवे का निर्माण शुरू हो गया है। 2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रोपवे बनने से सैलानी चंद मिनटों में आसानी से रोहतांग दर्रा पहुंचेेंगे।-अमिताभ शर्मा, प्रोजेक्ट निदेशक 

कोठी से रोहतांग दर्रा तक रोपवे पर पीपीपी मोड पर 430 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। शुरूआती दौर पर सुरक्षा दीवारों का काम चल रहा है।-सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू

विज्ञापन

मढ़ी, रोहतांग दर्रे पर हेलीपैड बनेंगे
आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रोपवे में मढ़ी तथा रोहतांग दर्रे पर हेलीपैड भी बनाए जाएंगे। मनाली से रोहतांग दर्रा के बीच जो भी पर्यटन स्थल आते हैं उन्हें रोपवे के जरिए ही कवर किया जाएगा। रोपवे से पर्यटन को भी पंख लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed