फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal wins again in CCTNS report, achieves first rank among hilly states

Himachal: सीसीटीएनएस रिपोर्ट में हिमाचल ने फिर मारी बाजी, पहाड़ी राज्यों में हासिल किया प्रथम रैंक

Mon, 27 Nov 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

 हिमाचल ने पहाड़ी राज्यों में 99.85 फीसदी अंक के साथ प्रथम रैंक हासिल किया है। यह रैंकिंग पुलिस सिस्टम को ऑनलाइन करने और उसके सही कार्यन्वयन को लेकर जारी की जाती है।

विज्ञापन
Himachal wins again in CCTNS report, achieves first rank among hilly states
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) परियोजना की ओर से जारी प्रगति रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश अव्वल रहा है। हिमाचल ने पहाड़ी राज्यों में 99.85 फीसदी अंक के साथ प्रथम रैंक हासिल किया है। यह रैंकिंग पुलिस सिस्टम को ऑनलाइन करने और उसके सही कार्यन्वयन को लेकर जारी की जाती है। उत्तराखंड 96.19 अंक लेकर दूसरे, मिजोरम 86.14 अंक लेकर तीसरे, अरुणाचल प्रदेश 85.57 अंक चौथे और मेघालय 81.49 फीसदी अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहा है।

विज्ञापन


इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल न्याय प्रणाली (आईसीजेएस) के कार्यान्वयन में राष्ट्रीय और पहाड़ी राज्य की श्रेणी में भी हिमाचल ने 100-100 अंक के साथ पहला और अखिल भारतीय रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट अभी अलग से जारी होनी है। हिमाचल के सभी थाने ऑनलाइन हैं। इस सिस्टम के तहत पीड़ित ई-मेल आईडी पर शिकायत भेजता है। पुलिस की ओर से इसे संबंधित थाने को भेजा जाता है। जांच के बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया जाता है। एफआईआर का नंबर संबंधित व्यक्ति के ईमेल आईडी पर भी भेजा जाता है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार 3 वर्षों 2020, 2021 और 2022 में पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी। इसके लिए गृह मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से हिमाचल पुलिस को सम्मानित भी किया गया है और अब विभाग राष्ट्रीय स्तर पर सीसीटीएनएस कार्यान्वयन में प्रथम रैंक हासिल करने की दिशा में भी प्रयासरत है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को पिछले 3 वर्ष में लगातार पहाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल कर रही है। एनसीआरबी की ओर से जारी नवीनतम सीसीटीएसएस प्रगति रैंकिंग बीते माह के लिए जारी हुई हैं,उसमें भी हिमाचल का बेहतर प्रर्दशन रहा है और सभी के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed