{"_id":"60ba5db74f181f4be775d4e9","slug":"himachal-will-become-the-first-state-to-start-citizen-charter-new-services-will-start-from-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटीजन चार्टर शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा हिमाचल, 15 अगस्त से शुरू होंगी नई सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटीजन चार्टर शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा हिमाचल, 15 अगस्त से शुरू होंगी नई सेवाएं
Fri, 04 Jun 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:37 PM IST
सार
सिटीजन चार्टर की नई सूची में शामिल की गई सेवाओं को हिमाचल में 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार सिटीजन चार्टर शुरू करने जा रही है। इसे हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा। यह सुविधा देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केंद्र से हिमाचल के लिए आर्थिक विकास एवं आय वृद्धि परियोजना को जल्द मंजूरी देने की मांग की। वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कंवर ने कहा कि इस परियोजना की मंजूरी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा तथा ग्रामीण पर्यटन के दरवाजे भी खुलेंगे। हिमाचल में पहले से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण तथा परिवार रजिस्टर की नकल लेने की सुविधा ऑनलाइन मिल रही है। नवीन पहल के चलते प्रदेश ने दो बार ई-पुरस्कार हासिल किए हैं। सिटीजन चार्टर की नई सूची में शामिल की गई सेवाओं को हिमाचल में 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश में हाल ही में शांतिपूर्वक तरीके से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव हुए हैं। जनजातीय क्षेत्रों की कुछ पंचायतों में अभी चुनाव होने हैं, क्योंकि बर्फबारी की वजह से वहां चुनाव करवाना संभव नहीं था। जल्द वहां पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। नवनिर्वाचित पंचायतों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन