{"_id":"68f1c922d26e326db00190c1","slug":"himachal-why-did-former-mla-hoshiyaar-not-get-pension-high-court-seeks-answer-from-the-government-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पूर्व विधायक होशियार को क्यों नहीं मिली पेंशन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पूर्व विधायक होशियार को क्यों नहीं मिली पेंशन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Fri, 17 Oct 2025 10:13 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:13 AM IST
सार
न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि दावे के बावजूद अब तक पेंशन का भुगतान क्यों नहीं किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन के विलंबित भुगतान पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि दावे के बावजूद अब तक पेंशन का भुगतान क्यों नहीं किया गया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि प्रतिवादी (राज्य) ने 23 सितंबर और 9 अक्तूबर को आश्वासन दिया था कि पेंशन जारी कर दी जाएगी, लेकिन आज तक कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई में यह बताया गया था कि धर्मशाला के जिला कोषाधिकारी को पेंशन जारी करने के लिए आगे की कार्यवाही करनी थी। अदालत ने राज्य सरकार को अगली तारीख तक इस मामले में स्पष्टीकरण और निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन