फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Yellow orange alert of heavy rain and snowfall for four days in Himachal

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट, 23 फरवरी तक मौसम खराब

Sat, 17 Feb 2024 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Feb 2024 05:31 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Yellow orange alert of heavy rain and snowfall for four days in Himachal
शिमला में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 20 और 21 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। बारिश से गेहूं और बर्फबारी से सेब की फसल को संजीवनी मिल सकती है। उधर, मौसम विभाग की ओर से बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के बाद कुल्लू, लाहौल और किन्नौर जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों और सैलानियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने ऊंचे, बर्फीले और संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


केलांग, कुकुमसेरी, समधो में न्यूनतम तापमान माइनस में
प्रदेश के केलांग, कुकुमसेरी और समधो में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। समधो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3, कुकुमसेरी में 3.2 और केलांग में -3.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान ऊना में सबसे ज्यादा
अधिकतम तापमान की बात करें तो ऊना जिला सबसे गर्म है। यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जबकि बिलासपुर में 24.4 और भुंतर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed