फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Yellow-orange alert for heavy rain and snowfall for two days in eight districts, know the fo

Himachal Weather: दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट, शिमला में शनिवार जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा

Sat, 04 Jan 2025 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

 प्रदेश के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Yellow-orange alert for heavy rain and snowfall for two days in eight districts, know the fo
हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 जनवरी को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा व लाहाैल-स्पीति के लिए भारी बारिश-बर्फबारी व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। जबकि 6 जनवरी को लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कुछ पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने के आसार
7 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब बना रह सकता है। 8 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर्यटन स्थालों पर भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी की दोपहर से लेकर 6 जनवरी 2025 की सुबह तक हिमाचल प्रदेश में व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 5 जनवरी की दोपहर से 7 जनवरी की सुबह तक राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। 5 जनवरी और 6 जनवरी को शिमला शहर, कुफरी, नारकंडा, डलहौजी और मनाली सहित अधिकांश पर्यटन स्थलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 5 जनवरी और 6 जनवरी को राज्य के निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के  अंधड़ चलने की संभावना है।
 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 3.0, भुंतर 3.0, कल्पा 0.7, धर्मशाला 5.8, ऊना 3.0, नाहन 9.1, केलांग -2.3, पालमपुर 10.5, मनाली 5.1, कांगड़ा 7.5, मंडी 5.7, बिलासपुर 6.3, हमीरपुर 5.1, चंबा 7.7, डलहाैजी 10.9, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी -1.9, नारकंडा 7.6, भरमाैर 8.2, रिकांगपिओ 3.8, धाैलाकुआं 6.2, सेऊबाग 4.5, बरठीं 3.8, समदो -4.5, कसाैली 15.2, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 0.3, ताबो -8.4 व बजाैरा में 3.1  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

जनवरी-मार्च के दौरान इन जिलों में होगी सामान्य बारिश
35-45 प्रतिशत संभावना है कि जनवरी-मार्च 2025 के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होगी, सिवाय किन्नौर जिले और लाहौल-स्पीति जिले के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी।  चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर जिलों के कुछ हिस्सों और सोलन जिले के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य वर्षा होगी। 50-75 प्रतिशत संभावना है कि जनवरी 2025 के दौरान प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि निचले पहाड़ी इलाकों/मैदानी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

शिमला में शनिवार जनवरी का सर्वाधिक गर्म दिन दर्ज
शनिवार को शिमला शहर में जनवरी का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान (23.1 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। पिछला सर्वाधिक अधिकतम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) बीते दिन दर्ज किया गया था। वहीं 4 जनवरी माह का सर्वाधिक अधिकतम तापमान (29 डिग्री सेल्सियस) सोलन में दर्ज किया गया। इससे पहले सर्वाधिक अधिकतम तापमान (27.5 डिग्री सेल्सियस) 26 जनवरी 2007 को दर्ज किया गया था। ऊना में 21.6, नाहन 24.6, सुंदरनगर 26.0, बिलासपुर 25.6, हमीरपुर 27.4, बरठीं 27.5 व जुब्बड़हट्टी में 25.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed