{"_id":"6380ca36e222af04311617d3","slug":"himachal-weather-will-remain-clear-for-four-days-maximum-temperature-starts-rising","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में चढ़ने लगा अधिकतम तापमान, इतने दिन साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में चढ़ने लगा अधिकतम तापमान, इतने दिन साफ रहेगा मौसम
Fri, 25 Nov 2022 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 PM IST
सार
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.7, बिलासपुर में 26.5, कांगड़ा में 23.4, हमीरपुर में 23.3, धर्मशाला में 23.2, सोलन में 23.0, शिमला में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7, केलांग में माइनस 3.6, मनाली में 3.0, ऊना में 5.6 और शिमला में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन