फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will remain bad in many parts till June 3, alert for thunderstorm

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में 3 जून तक खराब रहेगा मौसम, अंधड़ चलने का अलर्ट

Tue, 30 May 2023 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 May 2023 08:40 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। उधर, चंबा जिले में हिमस्खलन की सूचना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather will remain bad in many parts  till June 3, alert for thunderstorm
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को येलो अलर्ट का असर कम रहा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी ही हुई। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। उधर, चंबा जिले में हिमस्खलन की सूचना है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप हिमस्खलन से आवाजाही कर रहे यात्री बाल-बाल बचे। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। करीब ढाई बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। तीन बजे के बाद फिर मौसम खुल गया। सोलन, कांगड़ा, केलांग, बिलासपुर, ऊना, डलहौजी, नारकंडा और धौलाकुआं में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। उधर, सोमवार देर रात तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे।

विज्ञापन


बर्फबारी से 19 घंटे वाहनों के लिए बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
वहीं, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम के करवट बदल लेने से पहाड़ों में ताजा बर्फबारी हो रही है। सोमवार देर शिंकुला दर्रा पर हुई बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। हालांकि, मंगलवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सरचू की तरफ से वाहनों को मनाली के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन ने मौसम के बदलते मिजाज को भांपकर सोमवार रात को ही मनाली से लेह को गए वाहनों को दारचा और मनाली आ रहे वाहनों को सरचू में ही रोक दिया गया था। रोके गए वाहनों में बड़ी संख्या में ट्रक व पर्यटन वाहन थे। इन वाहनों में सवार अधिकांश यात्रियों और चालकों को सर्द रात गाड़ियों में ही काटनी पड़ी। जबकि, कई सैलानी दारचा से वापस केलांग लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


बता दें कि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने 29 मई को सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग के डबललेन खुलने के बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को शुरू किया था। इससे पहले ऑड व ईवन फॉर्मूले के तहत ही वाहनों की आवाजाही हो रही थी। वहीं, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग पर चलने वाले वाहनों के समय में भी बदलाव किया है। अब मनाली से सुबह 9:00 से 11:00 और लेह की तरफ से दोपहर बाद 2:00 से शाम 4:00 बजे वाहनों को भेजा जाएगा। इससे पहले सुबह का समय 6:00 से 9:00 और 12:00 से 3:00 बजे का समय था। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मौसम को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही की समयसारिणी को बदला गया है। उन्होंने कहा कि घाटी में मौसम इस सप्ताह खराब रहेगा। ऐसे में मनाली-लेह मार्ग पर सफर करने वाले सैलानी व आमजन मौसम को देखकर ही आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
धौलाकुआं    32.5
ऊना          32.0
हमीरपुर       31.0
मंडी         29.2
नाहन        28.8
बिलासपुर   28.0
कांगड़ा      26.4
चंबा        24.7
धर्मशाला    23.5
शिमला     22.4
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed