फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather will dry for five days, The mountains started heating up due to the rise in temperature

हिमाचल: प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ, तापमान बढ़ने से तपने लगे पहाड़

Tue, 15 Mar 2022 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Mar 2022 04:29 PM IST
सार

तापमान बढ़ने से पहाड़ तपने लगे हैं। दिन के साथ अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज सुबह से धूप खिली हुई है।

विज्ञापन
himachal weather will dry for five days, The mountains started heating up due to the rise in temperature
हिमाचल में मौसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 15 से 19 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं तापमान बढ़ने से पहाड़ तपने लगे हैं। दिन के साथ अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी असर दिखाने लगी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज सुबह से  धूप खिली हुई है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 9.6, कल्पा 6.3, धर्मशाला 16.4, ऊना 15.2, नाहन 18.5, केलांग माइनस 1.5, पालमपुर 13.0, सोलन 10.2, मनाली 7.6, कांगड़ा 15.4, मंडी 13.5, बिलासपुर 14.0, हमीरपुर 14.6, चंबा 12.7, डलहौजी 9.4, कुफरी 10.1, जुब्बड़हट्टी 15.0 और पांवटा साहिब में 15.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


 अधिकतम तापमान
 ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिलासपुर में 31, हमीरपुर 30, भुंतर 32.2, सुंदरनगर 30.9, सोलन 32, कांगड़ा 30.0, नाहन 29.2, धर्मशाला  29.8, चंबा 31.1, शिमला  24.4, कल्पा 20.3, डलहौजी 16.7 और केलांग में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी
उधर, चंबा जिले में रावी का जलस्तर बढ़ने से त्यारी गांव के विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाए। रावी पर बना पुराना पुल मरम्मत कार्य के चलते उखाड़ा गया है। इसके कारण निचली, ऊपरी त्यारी और कैहला गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं रावी नदी पर बनी छोटी पुलियां बह चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed