{"_id":"653fab05e244ea70430eebc4","slug":"himachal-weather-will-change-in-state-chances-of-rain-and-snowfall-from-this-day-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार
Mon, 30 Oct 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:41 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 2 और 3 नवंबर को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.8, बिलासपुर में 28.9, सुंदरनगर में 28.5, भुंतर में 28.0, कांगड़ा में 27.8, मंडी-चंबा में 27.5, धर्मशाला-सोलन में 27.0, नाहन में 26.8, शिमला में 22.0, मनाली में 19.4, कल्पा में 18.1 और केलांग में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.7, केलांग में 1.1, समदो में 3.7, कल्पा में 4.0, मनाली में 6.2, सोलन में 7.7, मंडी में 8.1 और शिमला में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन