फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather will be bad till june2, orange alert for thunderstorm and hailstorm, monsoon season forecast

Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश, चार दिन खराब रहेगा मौसम

Mon, 29 May 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 May 2023 08:26 PM IST
सार

 राजधानी शिमला और मंडी में बादल झमाझम बरसे। कुल्लू जिला में अंधड़ के कारण पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग को रोकना पड़ा। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
himachal weather will be bad till june2, orange alert for thunderstorm and hailstorm, monsoon season forecast
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला और मंडी में बादल झमाझम बरसे। कुल्लू जिला में अंधड़ के कारण पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग को रोकना पड़ा। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। दोपहर दो बजे शहर में एकाएक मौसम बदलने के साथ अंधड़ और तेज बारिश हुई। शहर के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। शिमला में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा मंडी में 25, भुंतर में 9, सुंदरनगर में 6, कुफरी में 11 और मशोबरा में 5 मिलीमीटर बारिश हुई है। कुल्लू, मनाली, धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। जिला कांगड़ा में सोमवार शाम को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। हमीरपुर जिला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 5:30 बजे के बाद गरज के साथ बारिश हुई। कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई है। ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते गेहूं, व लहसुन आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश  का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। जबकि ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 मई को कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 1 व 2 जून के लिए भी अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।  मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन व सिरमौर जिले में भारी बारिश हो सकती है। जबकि चंबा, लाहौल-स्पीति, किनौर, कांगड़ा, कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश व बर्फ के फाहे गिर सकते हैं।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.7, सुंदरनगर 16.6, भुंतर 13.5, कल्पा 7.2, धर्मशाला 16.2, ऊना 20.4, नाहन 20.5, केलांग 5.0, पालमपुर 15.2, सोलन 14.6, कांगड़ा 18.3, मंडी 17.0, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 18.1, चंबा 16.0, डलहौजी 14.1, जुब्बड़हट्टी 16.6, कुफरी 11.1, कुकुमसेरी 4.3, नारकंडा 8.8, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 11.0, सेऊबाग 12.5, धौलाकुआं 21.6, बरठीं 17.6, मशोबरा 12.8,  पांवटा साहिब 21.0 और देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मानसून में सामान्य से कम बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन (जून से सितंबर) में वर्षा सामान्य रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसमी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश सहित देश के उत्तर पश्चिम भागों में मानसून सीजन में सामान्य से कम वर्षा होने की 50 प्रतिशत संभावना है। 

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना        34.6
हमीरपुर    33.0
बिलासपुर  32.5
चंबा        32.5
मंडी        32.0
कांगड़ा     31.6
नाहन      30.0
सोलन     27.0
धर्मशाला  27.0
शिमला   21.6



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed