फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: weather will dry till 20 November Keylong temperature recorded in Minus

Himachal Weather: 20 नवंबर तक मौसम साफ, केलांग-समदो में माइनस में पहुंचा तापमान

Tue, 14 Nov 2023 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों केलांग और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।

विज्ञापन
himachal weather update: weather will dry till 20 November Keylong temperature recorded in Minus
शिमला में खिली धूप। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों केलांग और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।

विज्ञापन


सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 और समदो में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, सुंदरनगर में 26.7, कांगड़ा में 26.1, चंबा में 25.9, भुंतर में 25.8, धर्मशाला-सोलन-मंडी में 25.0, नाहन में 24.2, शिमला में 20.0 और मनाली में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, सोमवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.2, मनाली में 4.2, रिकांगपिओ में 4.7, नारकंडा-भुंतर में 6.0, सुंदरनगर में 7.6, सोलन में 7.7, शिमला में 8.3, मंडी में 9.5, ऊना में 9.8, धर्मशाला में 10.2, कांगड़ा में 10.6 और नाहन में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed