{"_id":"6400acea9e19588ec60f4289","slug":"himachal-weather-update-una-recorded-maximum-temperature-32-4-degree-celsius-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 32.4 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 32.4 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
Thu, 02 Mar 2023 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:44 PM IST
सार
इस वर्ष राजधानी शिमला में जनवरी के बाद फरवरी में भी बर्फबारी नहीं हुई। फरवरी 2022 में शिमला में 59.3, 2021 में 54, 2000 में 5.4 और 2019 में 51.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बीते दिनों बारिश और बर्फबारी से मौसम में बढ़ी ठंडक में धूप खिलने से कमी दर्ज हुई है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.5, मंडी में 27.8, सुंदरनगर में 27.0, कांगड़ा में 26.9, सोलन-नाहन में 26.5, धर्मशाला में 25.2, चंबा में 24.9, भुंतर में 22.9, शिमला में 18.2, मनाली में 13.0, कल्पा में 12.4 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शिमला में जनवरी के बाद फरवरी में भी नहीं हुई बर्फबारी
इस वर्ष राजधानी शिमला में जनवरी के बाद फरवरी में भी बर्फबारी नहीं हुई। फरवरी 2022 में शिमला में 59.3, 2021 में 54, 2000 में 5.4 और 2019 में 51.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। इस वर्ष मनाली में भी फरवरी के दौरान मात्र चार और पूह में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी ही हुई। उधर, फरवरी के दौरान इस वर्ष सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। फरवरी 2022 में सामान्य से 24, 2021 में 81 और 2000 में 87 फीसदी कम बारिश हुई थी। फरवरी 2019 में सामान्य से 91 फीसदी अधिक बादल बरसे थे।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 2.7
कल्पा - 0.5
मनाली 2.8
नारकंडा 1.6
कुफरी 5.1
डलहौजी 7.1
शिमला 8.8
धर्मशाला 12.2