{"_id":"5f56255f8ebc3e338b141ac3","slug":"himachal-weather-update-una-record-36-degree-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
Mon, 07 Sep 2020 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। नौ सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में बारिश में कमी आने की संभावना जताई है। इस माह के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सोमवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे शहर में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने से शहर के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा हो गया है। मैदानी इलाकों में मौसम खुलने के साथ ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, भुंतर में 32.4, सुंदरनगर में 32.1, कांगड़ा-बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, चंबा में 30.8, नाहन में 30.6, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 25.6, शिमला में 24.3, कल्पा में 24.5, केलांग में 22.2 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, रविवार रात को गोहर में 48, घुमारवीं में 30, हमीरपुर में 28, मैहरे में 26, नाहन में 25, झंडूता-कसौली में 20, करसोग में 19, सरकाघाट में 16, डलहौजी-जोगिंद्रनगर में 13, नादौन में 12, बंजार में 11, पंडोह में 10, कुफरी में आठ, शिमला-ठियोग-बरठीं में सात और मंडी-मनाली में तीन मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।