फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather update, Traffic stalled on 104 roads, heavy rainfall alert for two days

Himachal Weather: हिमाचल में 104 सड़कों पर आवाजाही ठप, दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट

Mon, 22 Aug 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Aug 2022 09:45 PM IST
सार

सोमवार शाम तक प्रदेश में 104 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। बारिश थमने के बाद सोमवार को 72 मकान, 27 दुकानें और 74 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

विज्ञापन
Himachal weather update, Traffic stalled on 104 roads, heavy rainfall alert for two days
भूस्खलन से सड़क बाधित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। सोमवार शाम तक प्रदेश में 104 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। बारिश थमने के बाद सोमवार को 72 मकान, 27 दुकानें और 74 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। 145 बिजली ट्रांसफार्मर और 86 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 और 25 अगस्त के लिए प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दोपहर बाद सिर्फ धर्मशाला में करीब आधा घंटा तक बूंदाबांदी हुई है। अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद भी मंडी, कुल्लू और चंबा में जनजीवन प्रभावित चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार शाम तक कुल्लू में 40, चंबा में 33, मंडी में 25 और कांगड़ा-सोलन में तीन-तीन सड़कों पर आवाजाही बंद रही। मंडी में 73, चंबा में 63 और कुल्लू में नौ बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। चंबा में 86 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। कांगड़ा में 32, मंडी में 37, बिलासपुर में दो और हमीरपुर में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। कांगड़ा में 27 दुकानें और 30 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। मंडी में 38, हमीरपुर में चार और सोलन-बिलासपुर में एक-एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। प्रदेश में जारी बारिश से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 1,33,745 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन





कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र         अधिकतम     न्यूनतम
ऊना          35.7          23.2
बिलासपुर    34.3         23.0
कांगड़ा        32.4         21.8
चंबा            31.1          20.2
हमीरपुर      32.2          22.1
सोलन         28.5         19.0
नाहन         29.4          22.7    
धर्मशाला      29.2        19.2
केलांग        25.7         11.6
शिमला       23.1        16.0

सूबे में प्राकृतिक आपदा से 1,220 करोड़ का नुकसान: ओंकार 
 हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से अभी तक 1,220 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। केंद्र सरकार से नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम भेजने का मामला उठाया गया है। राज्य ने आपदा राहत के लिए केंद्र से 190 करोड़ की दूसरी किस्त शीघ्र जारी करने का मामला भी उठाया है। हिमाचल को राहत के रूप में केंद्र से 190 करोड़ की पहली किस्त मिल गई है। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने सोमवार को बताया कि सरकार ने केंद्र को पत्र भेजा है। केंद्र से कहा है कि प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश से प्रदेश में 1,220 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसका जायजा लेने के लिए केंद्र से अधिकारियों का एक दल शीघ्र भेजा जाए। प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों की मदद के लिए 190 करोड़ की दूसरी किस्त भी जारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीकुंड में मिला मणिमहेश यात्री का शव

 मणिमहेश यात्रा पर गए अज्ञात युवक का शव गौरीकुंड में मिला है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 32 से 33 साल के बीच है। उसके साथ और कौन आया था, इसकी पुलिस को जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुंड में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है।

चिकित्सक को बुलाकर जांच करवाई गई तो वह मृत निकला। इसके बाद पुलिस ने शव को भरमौर पहुंचाया। इसे 72 घंटों के लिए शव गृह में रखा जाएगा। इस बीच, अगर उसकी पहचान नहीं हुई तो उसका डीएनए भी लिया जाएगा। पुलिस ने इसकी सूचना सभी थानों में दे दी है। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गौरीकुंड में युवक का शव मिला है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सिविल अस्पताल भरमौर में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed