फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update : temperature crossed 40 degree celsius in four districts of himachal pradesh

Himachal Weather Update: चार जिलों में पारा 40 डिग्री पार, 9 जून को बारिश के आसार

Sun, 05 Jun 2022 10:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jun 2022 10:09 PM IST
सार

रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बीते 16 जून को ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन
Himachal Weather Update : temperature crossed 40 degree celsius in four districts of himachal pradesh
शिमला में धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेकर जाता एक परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में पारा लगातार चढ़ रहा है। रविवार को हमीरपुर, जिला सिरमौर के धौलाकुआं और जिला बिलासपुर के बरठीं में अधिकतम तापमान 40 के डिग्री पार दर्ज किया गया। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बीते 16 जून को ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन


कांगड़ा, बिलासपुर सदर और मंडी का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तीनों शहरों में रविवार को अधिकतम पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8 जून तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। 9 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार है। 9 से बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी जिले पूरी तरह से गर्म हवाओं की चपेट में आ गए हैं। पारे में बढ़ोतरी होने से पहाड़ों में भी खूब पसीना छूट रहा है। राजधानी शिमला में पारा चढ़ने से मौसम में उमस भी बढ़ गई है। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed