{"_id":"61bdef8ab007f537b3630034","slug":"himachal-weather-update-state-in-the-grip-of-cold-wave-temperature-of-seven-cities-in-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, माइनस में सात शहरों का न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, माइनस में सात शहरों का न्यूनतम तापमान
Sat, 18 Dec 2021 08:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:00 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। अधिकांश क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से कम होने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से विजिविलिटी कम हो गई है।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक वादियां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मौसम साफ होने के बावजूद शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार रात को प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से कम होने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से विजिविलिटी कम हो गई है। शिमला, चंबा, किन्नौर, लाहौल और सोलन में ठंडी हवाओें ने परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद होने से आनी और निरमंड का कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट गया है। शनिवार को लाहौल-स्पीति में 28 और मंडी जिला में 25 सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन
नारकंडा में बसों की आवाजाही जारी है लेकिन छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बंद हो गई है। 21 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम रहने की संभावना है। बीती देर रात तक प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। शिमला में दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं। पारा लुढ़कने से कई शहरों में पानी के पाइप जम गए हैं। सुबह और शाम के समय सड़कों पर फिसलन की समस्या बढ़ गई है। जलोड़ी जोत और नारकंडा में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रे पर करीब आधा फीट बर्फबारी होने से एनएच-305 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। नाचन और सराज में हुई बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सराज का आधे से ज्यादा क्षेत्र जिला मुख्यालय से कट गया है। जिला के शिकारी देवी, कमरुनाग, तुंगासीगढ़, नारायणगढ़, कलहणी, रायगढ़, थाची, शैटाधार, देवीदड़ और अन्य ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से सराबोर हो गए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 10.3
कल्पा - 7.0
कुफरी - 2.8
सोलन - 1.6
डलहौजी - 1.3
शिमला - 0.1
मनाली - 0.4