फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Snowfall-rain expected in higher reaches, minimum temperature reached minus 10 degree in Keylong

मौसम: हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी-बारिश के आसार, केलांग में माइनस 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sat, 11 Dec 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 13 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव आने के आसार जताए हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall-rain expected in higher reaches, minimum temperature reached minus 10 degree in Keylong
लाहौल में पर्यटकों ने कही मस्ती, किन्नौर में जमा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। केलांग में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल्पा-मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0, सुंदरनगर में 0.4, भुंतर में 0.6, सोलन में 1.8, चंबा में 2.4, बिलासपुर में 5.0, कांगड़ा में 5.3, ऊना में 5.4 और शिमला में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लाहौल स्पीति जिला में 61 सड़कें और 51 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 14 दिसंबर को किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में 15 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.7, सुंदरनगर में 22.9, बिलासपुर में 22.5, नाहन में 22.0, कांगड़ा में 21.6, सोलन में 21.5, हमीरपुर में 21.1, भुंतर में 19.0, धर्मशाला-चंबा में 17.8, शिमला में 15.1, डलहौजी में 10.7, कल्पा में 8.0 और केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 13 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव आने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed