फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Snowfall on the high peaks of Kullu and Lahaul, ban on the movement of tourists through Atal Tunnel

मौसम हिमाचल: कुल्लू और लाहौल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, अटल टनल से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

Tue, 22 Feb 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 06:44 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, सैलानियों के लिए अटल टनल रोहतांग से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall on the high peaks of Kullu and Lahaul, ban on the movement of tourists through Atal Tunnel
कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग दर्रा समेत लाहौल के ऊंचाई वाले कई  भागों में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। शिमला में मंगलवार को इस माह का सबसे अधिक 18 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, सैलानियों के लिए अटल टनल रोहतांग से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम दर्रा, बारालाचा में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई है। प्रदेश में अभी भी 83 सड़कें बंद पड़ी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बिजली गरजने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


48 घंटों तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर के साथ लगते जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा होगा। चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, मंडी, शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 28 फरवरी से मार्च के पहले सप्ताह में भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.6, कांगड़ा 23.5, सोलन 23.0, धर्मशाला 22.2, बिलासपुर 22.0, सुंदरनगर 21.7, चंबा 20.4, भुंतर 19.6, शिमला 18.1, कुफरी 11.2, डलहौजी 10.0, कल्पा  7.4 और केलांग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0, कल्पा 1.0, कुफरी 2.3, सोलन  4.6, शिमला  6.0 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed