फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Snowfall in high altitude parts including Kufri and Manali, 227 roads stalled, Avalanche in Trilokinath

मौसम हिमाचल: कुफरी और मनाली समेत ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, 227 सड़कें ठप, त्रिलोकीनाथ में हिमस्खलन

Thu, 24 Feb 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 07:51 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश में  बर्फबारी और बारिश से 227 सड़कें और 134 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कुल्लू जिला में आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-305 ठप हो गया है। नारकंडा में बर्फबारी से नेशनल हाईवे-5 शिमला-रामपुर बंद हो गया है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall in high altitude parts including Kufri and Manali, 227 roads stalled, Avalanche in Trilokinath
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी और बारिश से तीन नेशनल हाईवे समेत 227 सड़कें और 134 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। गुरुवार को शिमला के कुफरी, रोहतांग, केलांग, नारकंडा, मनाली, चंबा के जोत, पांगी के अलावा ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में फाहे गिरने के साथ बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई। लाहौल में त्रिलोकीनाथ के समीप हिमस्खलन से मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग से लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। आनी और निरमंड की 69 पंचायतों का कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लाहौल-स्पीति जिला में 174, चंबा में 33, किन्नौर में 10, कुल्लू में 6 और मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-एक सड़क ठप रही।

विज्ञापन


इसके अलावा चंबा में 77, लाहौल-स्पीति में 25, शिमला में 23, कुल्लू में 5 और किन्नौर में 4 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं। कुल्लू जिला में आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-305 ठप हो गया है। नारकंडा में बर्फबारी से नेशनल हाईवे-5 शिमला-रामपुर बंद हो गया है। लाहौल-स्पीति में पिछले 48 घंटों से बर्फबारी का दौर जारी है। गुरुवार को त्रिलोकनाथ के समीप हिमस्खलन हुआ है।हिमस्खलन से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक निजी दूरभाष कंपनी का टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्यटकों को सोलंगनाला नहीं जाने दिया गया। नेहरू कुंड में ही इन्हें रोक दिया गया। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, कल्पा में माइनस 1.4, डलहौजी में 2.3, कुफरी में 2.9, मनाली में 3.0, शिमला में 5.6 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र                    बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा        75
अटल टनल        30
जलोड़ी दर्रा        30
सोलंगनाला        20
सिस्सू                15
केलांग                5
मनाली              2 

क्षेत्र                बारिश (मिलीमीटर में)
कल्पा                19
भुंतर                  16
मनाली                14
मंडी                    11
सुंदरनगर                9
सोलन                 6
शिमला                4.4        

25 फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, 27 तक मौसम खराब
प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 27 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed