{"_id":"63fe217fc5170fb865065e83","slug":"himachal-weather-update-snowfall-in-atal-tunnel-rohtang-rain-in-shimla-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी, कुफरी, नारकंडा में गिरे फाहे, शिमला में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी, कुफरी, नारकंडा में गिरे फाहे, शिमला में बारिश
Tue, 28 Feb 2023 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:15 PM IST
सार
बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। चार मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हुई बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में आए बदलाव के बीच सोमवार को अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी हुई। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
चार मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पर्यटन स्थल कुफरी में 15 मिनट तक बर्फ के फाहे गिरे। शिमला में दिनभर रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा। रोहतांग के साथ अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी हुई है। ट्रकों के साथ दोपहिया वाहनों को छोड़कर टनल से वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी होती रही। अटल टनल के साउथ पोर्टल और सोलंगनाला में भी बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, कुंजम दर्रा व बारालाचा में भी बर्फबारी हुई है। जिला कांगड़ा में भी मौसम ने करवट बदली है। जिला में मंगलवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.8, हमीरपुर में 23.4, नाहन में 24.1, बिलासपुर में 21.5, कांगड़ा में 20.8, मंडी में 19.6, धर्मशाला में 15.5, सोलन में 17.4, शिमला में 12.6, मनाली में 9.0, कल्पा में 6.6 और केलांग में 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 3.6
कल्पा - 1.0
कुकुमसेरी - 1.1
रिकांगपिओ 2.3
मनाली 3.0
सोलन 7.8
शिमला 8.5
धर्मशाला 10.2