फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: roads blocked due to landslide in sirmour kullu himachal pradesh

Himachal Weather: भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध, यात्री फंसे, कार पर गिरा पेड़

Sun, 25 Sep 2022 03:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

भूस्खलन से मनाली-लेह और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अवरुद्ध हो गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जमकर बारिश हो रही है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather update: roads blocked due to landslide in sirmour kullu himachal pradesh
सड़क पर मलबा आने से फंसे वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से सतौन-रेणुकाजी सड़क अवरुद्ध हो गई है। दर्जनों वाहनों सहित सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। इस बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई। दूसरी एंबुलेंस बुलाकर मरीज को शिफ्ट किया गया। क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से कट गया है। सतौन रेणुकाजी सड़क पर टिक्कर खड्ड में फंसी गाड़ी को डोजर मशीन से निकाला गया। नेरीपुल-सोलन मार्ग शिलाबाग के समीप भूस्खलन से बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भूस्खलन से मनाली-लेह और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अवरुद्ध हो गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जमकर बारिश हो रही है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा में बर्फबारी हुई है। सिस्सू के पास पागलनाला में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है और यहां पर मनाली से लेह जाने वाले कई वाहन फंसे हुए हैं। जबकि बंजार के जिभी के पास भूस्खलन के कारण एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक कार व दो मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed