{"_id":"6330034f5bd708697b4d9609","slug":"himachal-weather-update-roads-blocked-due-to-landslide-in-sirmour-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध, यात्री फंसे, कार पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध, यात्री फंसे, कार पर गिरा पेड़
Sun, 25 Sep 2022 03:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Sep 2022 03:40 PM IST
सार
भूस्खलन से मनाली-लेह और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अवरुद्ध हो गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जमकर बारिश हो रही है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
सड़क पर मलबा आने से फंसे वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से सतौन-रेणुकाजी सड़क अवरुद्ध हो गई है। दर्जनों वाहनों सहित सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। इस बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई। दूसरी एंबुलेंस बुलाकर मरीज को शिफ्ट किया गया। क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से कट गया है। सतौन रेणुकाजी सड़क पर टिक्कर खड्ड में फंसी गाड़ी को डोजर मशीन से निकाला गया। नेरीपुल-सोलन मार्ग शिलाबाग के समीप भूस्खलन से बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से मनाली-लेह और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अवरुद्ध हो गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जमकर बारिश हो रही है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा में बर्फबारी हुई है। सिस्सू के पास पागलनाला में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है और यहां पर मनाली से लेह जाने वाले कई वाहन फंसे हुए हैं। जबकि बंजार के जिभी के पास भूस्खलन के कारण एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक कार व दो मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन