{"_id":"6446a838db23b045b303e74d","slug":"himachal-weather-update-rainfall-hailstorm-yellow-alert-in-state-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, इतने दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, इतने दिन खराब रहेगा मौसम
Mon, 24 Apr 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:34 PM IST
सार
प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बर्फ से ढका लाहौल का त्रिलोकीनाथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। बुधवार से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच, सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 26 अप्रैल को दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 26 से 28 अप्रैल तक बारिश, ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार रात को भी प्रदेश में मौसम साफ रहा। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते रविवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, कुकुमसेरी में 0.1, कल्पा में 3.4, मनाली में 5.8, शिमला में 11.4, धर्मशाला में 14.2 और नाहन में 16.8 डिग्री सेंल्सियस रिकॉर्ड हुआ
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 35.2
बिलासपुर 33.5
हमीरपुर 32.5
मंडी 31.6
कांगड़ा 30.7
चंबा 30.2
नाहन 27.7
धर्मशाला 27.0
सोलन 26.0
मनाली 21.0
शिमला 20.7