फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: rainfall forecast for four days in isolated parts of state, alert for thunderstorm

Weather: हिमाचल के कुछ भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट, ऊना में पारा 40 के पार

Tue, 16 May 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 08:32 PM IST
सार

प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 से 20 मई तक बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: rainfall forecast for four days in isolated parts of state, alert for thunderstorm
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 से 20 मई तक बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों को हल्की बर्फबारी की संभावना है। 18 मई को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ रहा। तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 
ऊना में अधिकतम तापमान 41.2, डलहौजी 23.2, चंबा 35.0, धौलाकुआं 39.6, केलांग 16.9, धर्मशाला 31.5, हमीरपुर 36.6, सुंदरनगर 34.6, बरठीं 36.9, बिलासपुर 38.0, कल्पा 21.8, रिकांगपिओ 26.6, सोलन 32.5, मनाली 24.1, कांगड़ा 35.1, मंडी 35.8, नारकंडा 20.5, कल्पा 21.8, शिमला 25.5 और जुब्बड़हट्टी में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 10.2, कल्पा 5.0, धर्मशाला 13.2, ऊना 17.6, नाहन 19.9, केलांग 1.9, पालमपुर 17.0, सोलन 13.4, मनाली 8.2, कांगड़ा 17.6, मंडी 15.1, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 15.2, चंबा 14.3, डलहौजी 15.8, जुब्बड़हट्टी 17.8, कुफरी 13.1, कुकुमसेरी 2.8, नारकंडा 10.2, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 8.5, सेऊबाग 8.8, धौलाकुआं 18.5, बरठीं 14.8, मशोबरा 14.7, पांवटा साहिब 22.0 और देहरा गोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पर छह माह बाद दौड़े फोर बाई फोर वाहन
उधर, बर्फबारी से बंद रहा मनाली-लेह मार्ग छह बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है। मंगलवार से लाहौल की तरफ से वाहनों को वनवे छोड़ा गया है। सुबह 8:00 से लेकर 11:00 बजे तक फोर बाई फोर और चेन लगी गाड़ियों को भेजा गया। मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही मनाली-लेह मार्ग पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed