{"_id":"636f9b2724cbb311b5082adb","slug":"himachal-weather-update-rain-snowfall-forecast-for-next-two-days-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 15 से मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 15 से मौसम साफ
Sat, 12 Nov 2022 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:41 PM IST
सार
15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। शनिवार को विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान प्रदेश भर में धूप खिली। मतदान करने में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। शनिवार को विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान प्रदेश भर में धूप खिली। मतदान करने में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.7, मंडी में 27.8, बिलासपुर में 25.4, हमीरपुर में 24.5, कांगड़ा में 24.3, धर्मशाला में 24.0, सोलन में 23.5, नाहन में 23.0, शिमला में 16.8, मनाली में 15.2, डलहौजी में 13.2, कल्पा में 12.8 और केलांग में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.5, कुकुमसेरी में माइनस 4.6, कल्पा में माइनस 1.1, मनाली में 1.8, शिमला में 7.8 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन