{"_id":"64888ad41ba57f680e07afef","slug":"himachal-weather-update-rain-in-shimla-hailstorm-in-kangra-and-hamirpur-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, हमीरपुर-कांगड़ा में ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, हमीरपुर-कांगड़ा में ओलावृष्टि
Tue, 13 Jun 2023 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:58 PM IST
सार
राजधानी शिमला में तेज हवाएं चलने के साथ हुई बारिश से शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई। मैदानी जिलों में भी तपती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
हमीरपुर में बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में मंगलवार शाम को बादल झमाझम बरसे। हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को शाम तक प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शाम को करीब सात बजे के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में तेज हवाएं चलने के साथ हुई बारिश से शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई। मैदानी जिलों में भी तपती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा और रक्कड़ तहसील के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। किसानों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। किसानों का मानना है कि मौसम साफ होते ही मक्की को रोपेंगे। हमीरपुर जिला के नादौन, धनेटा, कांगू और गलोड़ में भी शाम को तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 40.0
धौलाकुआं 39.7
हमीरपुर 36.7
चंबा 36.3
मंडी 36.0
कांगड़ा 35.5
बिलासपुर 35.0
नाहन 34.9
धर्मशाला 32.0
शिमला 26.7