{"_id":"65883031bcc7849a2801b298","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snowfall-forecast-on-29-and-30-december-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में 29 से बिगड़ेगा मौसम, नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में 29 से बिगड़ेगा मौसम, नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद
Sun, 24 Dec 2023 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:51 PM IST
सार
प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 29 और 30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऐसे में नए साल पर बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के समीप बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भले ही क्रिसमस पर मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी लेकिन 29 दिसंबर से एक बार फिर मौसम खराब हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 29 और 30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऐसे में नए साल पर बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
हालांकि 28 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। उधर, रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, कुल्लू और मनाली के तापमान में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में एकमात्र समदो क्षेत्र का पारा ही माइनस 1.8 चल रहा है। आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहने से तापमान में और सुधार होगा। बिलासपुर और सटे हमीरपुर क्षेत्र में सुबह-सुबह धुंध पड़ रही है। शुष्क ठंड परेशान कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम पारा
शिमला 7.6
धर्मशाला 8.2
भुंतर 1.5
सोलन 2.0
चंबा 5.2
कुफरी 6.2
बरठीं 4.0
देहरा 9.0