{"_id":"63c5646ea24903343f30b580","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snowfall-forecast-in-many-parts-for-five-days-fog-increased-trouble-in-six-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी
Mon, 16 Jan 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:24 PM IST
सार
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
शिमला में धुंध।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर में घनी धुंध छा गई। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 134 सड़कें, 10 बिजली ट्रांसफार्मर, चार पेयजल योजनाएं ठप रही।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में 90, कुल्लू में 32, कांगड़ा में दो और चंबा में एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। धुंध छाए रहने से शिमला के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को शिमला के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। रविवार रात को प्रदेश के सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.5, ऊना में 19.8, मंडी में 17.9, भुंतर में 17.4, कांगड़ा में 16.8, हमीरपुर में 16.7, धर्मशाला-सोलन-सुंदरनगर में 16.0, नाहन में 14.7, शिमला में 11.4, मनाली में 9.6, कल्पा में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 8.4
केलांग - 7.8
कल्पा - 4.8
मनाली - 3.0
रिकांगपिओ - 2.1
सिऊबाग - 1.0
नारकंडा - 0.9
भुंतर 0.2
डलहौजी 0.8
शिमला 1.2
सोलन 2.0
धर्मशाला 5.2