फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Rain and snowfall forecast for two days, minimum temperature in Dalhousie is zero

मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान, डलहौजी में न्यूनतम तापमान शून्य

Wed, 15 Dec 2021 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 11:02 PM IST
सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 18 दिसंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall forecast for two days, minimum temperature in Dalhousie is zero
अटल टनल के पास बर्फ में सैलानियों की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 18 दिसंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केलांग, कल्पा और मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। सोलन और डलहौजी का न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.2, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 18.9, बिलासपुर में 19.5, सुंदरनगर में 19.3, भुंतर में 18.4, नाहन में 17.9, हमीरपुर में 17.0, शिमला में 14.0, धर्मशाला में 11.6, कल्पा में 8.4, डलहौजी में 4.7 और केलांग में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.5, कल्पा में माइनस 5.0, मनाली में माइनस 1.4, सोलन में 0.7, डलहौजी में 0.2 और शिमला में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


पागलनाला के पास टैक्सी फिसली
लाहौल-स्पीति के पागल नाले के पास टैक्सी फिसलकर सड़क किनारे अटक गई। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। टैक्सी चालक सुरक्षित है। पुलिस के जवानों ने धक्का देकर टैक्सी को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार दोपहर बाद सड़क कुछ घंटों में जम रही है। इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों में फिसलन हो जाती है। उन्होंने बताया कि वाहन सवार चालक को चोट नहीं आई। उन्होंने चालकों से सड़क की स्थिति देखकर गाड़ी चलाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed