फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि, कुल्लू में फटा बादल, बिजली गिरने से 20 भेड़-बकरियों की मौत

Wed, 15 Jun 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 10:37 PM IST
सार

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को प्री मानसून के बादल बरसे। जिला कुल्लू की गडसा घाटी में बादल फटने से कई घरों में पानी और मलबा चला गया।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: pre monsoon rainfall recorded in state, Cloudburst in Kullu, damage to crops due to hail
हिमाचल में बारिश ओलावृष्टि, कुल्लू में फटा बादल। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को प्री मानसून के बादल बरसे। कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से कई घरों में पानी और मलबा चला गया। एक गाय बह गई और दो सड़कें बंद हो गईं। हालांकि बाद में एक सड़क को बहाल कर दिया गया। शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, भुंतर में बुधवार शाम को बारिश हुई। मंडी जिले के सराज, चौहारघाटी और कांगड़ा के बरोट में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है।



उधर, कुल्लू में सैंज के रैला गांव में बिजली गिरने से 20 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक हफ्ते मौसम खराब रहने और 20 जून को प्रदेश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे। शाम 6:00 बजे शहर में झमाझम बारिश शुरू हुई।
 

Himachal Weather Update: pre monsoon rainfall recorded in state, Cloudburst in Kullu, damage to crops due to hail
कुल्लू में बादल फटा। - फोटो : संवाद

भुंतर के साथ लगती गड़सा घाटी के खड़ीसेरी नाला में बादल फटने से बाढ़ आ गई। जिला कुल्लू की रोट पंचायत से लेकर हुरला व गड़सा पंचायतों के लोगों में अफरातफरी मच गई। बाढ़ से एक गाय भी बह गई है। जबकि खड़ीसेरी गांव में कई घरों में बाढ़ का मलबा घुस गया है। बाढ़ आने से भुंतर-गड़सा मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। जबकि अमर डवार से अप्पर खड़ीसेरी को निकाला गया संपर्क मार्ग अभी बंद है। सड़क का हिस्सा बाढ़ में बह गया है। बाढ़ का मलबा कई जगह खेतों में घुसा और बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है।

Himachal Weather Update: pre monsoon rainfall recorded in state, Cloudburst in Kullu, damage to crops due to hail
कुल्लू में फटा बादल। - फोटो : संवाद

स्थानीय पंचायत रोट के प्रधान राजेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि बुधवार शाम को बादल फटने से पूरी गड़सा घाटी के लोग सहम गए। उन्होंने कहा कि बादल शाड़ाढाल जंगल में फटा है और यहीं से मलबा खड़ीसेरी नाला में बहता हुआ आया। बाढ़ का मलबा खड़ीसेरी गांव के तेज राम, अमर सिंह, सुखराम तथा बुधराम आदि के रिहायशी घरों में घुस गया। वहीं बाढ़ की चपेट में तेज राम की एक गाय भी आई है। उधर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather Update: pre monsoon rainfall recorded in state, Cloudburst in Kullu, damage to crops due to hail
चौहारघाटी में ओलावृष्टि - फोटो : संवाद

उधर, चौहारघाटी की ग्राम पंचायत खलैहल में भारी ओलावृष्टि से किसानों की नकदी फसलों को भारी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से पल भर में किसानों के खेतों ने सफेद चादर ओढ़ ली। ओलावृष्टि ने किसानों के खेतों में नकदी फसलों के पौधे जड़ से ही नष्ट कर दिए हैं। खलैहल पंचायत के गांव मयोट की कुफरी सारंग धार में किसानों की लगभग 400 बीघा भूमि में नकदी फसलों को नुकसान हुआ है।


 
विज्ञापन
Himachal Weather Update: pre monsoon rainfall recorded in state, Cloudburst in Kullu, damage to crops due to hail
ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

पंचायत के उप प्रधान एवं भारतीय किसान संघ विकास खंड द्रंग के अध्यक्ष देश राज ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से मौका पर जाकर नुकसान का जायजा लेने और किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। किसानों होशियार सिंह, पम्मी देवी, चंद्रमणि, संजय कुमार, ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, वार्ड पंच फूला देवी, कृष्णा देवी ने बताया कि उनका ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मांग की जाती है कि किसानों के नुकसान का जायजा लिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed