फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: Orange alert of heavy rain for two days, people are advised to stay away from rivers and streams

Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Fri, 08 Jul 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 06:38 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह देते हुए लोगों से नदी और नालों के समीप न आने की अपील की है। गुरुवार रात को मंडी के कटौला में 125.6, हमीरपुर के भराड़ी में 107, बिलासपुर के घुमारवीं में 92.4 और बरठीं में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Orange alert of heavy rain for two days, people are advised to stay away from rivers and streams
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह देते हुए लोगों से नदी और नालों के समीप न आने की अपील की है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। गुरुवार रात को मंडी के कटौला में 125.6, हमीरपुर के भराड़ी में 107, बिलासपुर के घुमारवीं में 92.4 और बरठीं में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन


बिलासपुर में बादल फटने से बारी तबाही
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में बादल फटने से 13 मवेशियों समेत तीन गोशालाएं, एक बस और एक कार बह गई। तीन घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गुरुवार देर रात 2:00 बजे धमाके के बाद नाले में आई बाढ़ ने पगौट गांव में तबाही मचाई। इस घटना में करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं, हमीरपुर का सुजानपुर-संधोल मार्ग भूस्खलन से ठप हो गया। अवाहदेवी के दो दर्जन गांव 30 घंटे से अंधेरे में हैं। चंबा के चुराह में मूसलाधार बारिश से पेड़ और चट्टानें गिर गईं। एक कार यहां मलबे में दब गई। 
विज्ञापन


बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ के भगौट गांव में वीरवार रात बादल फटने के बाद बर्बादी का मंजर देखने को मिला। पहाड़ी से आए मलबे और बारिश ने भारी नुकसान किया है। भगौट गांव की ऊपरी पहाड़ी पर बादल फटने से नाले में एकाएक भारी मात्रा में मलबे के रूप में पत्थर और मिट्टी पानी के साथ बह कर आए। खतरे को भांपते हुए स्थानीय तीन परिवारों के सदस्य घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
क्षेत्र                    बारिश (मिलीमीटर)
सुजानपुर टीहरा    79
सरकाघाट            77
कुमारसैन            76
रोहड़ू                   72
जुब्बल                60
देहरागोपीपुर        56
मंडी                    53
झंडूता                 50
गगल                  49
बैजनाथ               45
रामपुर                 43
बिलासपुर             35
हमीरपुर               33




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed