फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: no rain and snowfall forecast in state for five days, hope of getting relief from cold

हिमाचल: प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ठंड से राहत मिलने की उम्मीद

Tue, 28 Dec 2021 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 06:19 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आगामी दो जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस बार सैलानियों को व्हाइट क्रिसमस का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला। अब नए साल का जश्न भी बिना बर्फबारी के मनाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
himachal weather update: no rain and snowfall forecast in state for five days, hope of getting relief from cold
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार से पांच दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सैलानियों को बर्फबारी के बिना नए साल का जश्न मनाना होगा। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम साफ रहा।  मौसम विभाग ने आगामी दो जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस बार सैलानियों को व्हाइट क्रिसमस का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


अब नए साल का जश्न भी बिना बर्फबारी के मनाना पड़ सकता है। इन दिनों शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल, कुल्लू, मनाली और चंबा आदि में बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक देश के विभिन्न राज्यों से उमड़े हुए हैं। हर साल पर्यटक विंटर सीजन में बर्फबारी के नजारे देखने के लिए आते हैं। लेकिन, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तो सैलानियों को नए साल का जश्न बिना बर्फबारी के मनाना पड़ सकता है। उधर, मौसम साफ रहने से तापमान में बढोतरी की उम्मीद है जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
केलांग में माइनस 10.3, कल्पा माइनस 4.5, मनाली माइनस 1.2, डलहौजी  माइनस1.0, चंबा 2.3, धर्मशाला 8.5, कांगड़ा 4.4, पालमपुर 3.5, भुंतर 1.5, मंडी 3.1, हमीरपुर 3.7, ऊना 4.4, बिलासपुर 4.0, शिमला 2.8, सोलन 6.0 और नाहन का न्यूनतम  तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
केलांग का  माइनस1.7, कल्पा 4.8, चंबा 14.9, डलहौजी 3.1, धर्मशाला 18.0, कांगड़ा 20.0, भुंतर 17.3, हमीरपुर 20.4, ऊना 23.2, सुंदरनगर 19.35, बिलासपुर 21.5, शिमला 11.8 और नाहन में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed